-->
Sponsered

भुपेश बघेल जीवनी | Bhupesh Baghel biography in hindi

 भूपेश बघेल (जन्म 23 अगस्त 1961) एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं जो छत्तीसगढ़ के तीसरे और वर्तमान मुख्यमंत्री है, भूपेश बघेल का जन्म 23 अगस्त 1961 को दुर्ग जिले में हुआ था।  वह नंद कुमार बघेल और बिंदेश्वरी बघेल के पुत्र हैं। उनके परिवार का प्राथमिक व्यवसाय कृषि है। भुपेश बघेल ने मुक्तेश्वरी बघेल से शादी की है। इनका एक बेटा और तीन बेटियां हैं। 



भुपेश बघेल जी का राजनितिक करियर

  • भूपेश बघेल ने अपने राजनितिक करियर की शुरुआत 1985 को भारतीय युवा कांग्रेस में सामिल हो कर किया।
  • 1990को दुर्ग जिले में भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बने और 1994 तक सेवा किया।
  • 1998 में उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्त मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस में हुआ जिसमें एक साल तक सेवा किये।
  • 1993 में पहली बार पाटन से मध्यप्रदेश विधानसभा के लिए चुने गए और फिर पांच बार पाटन में चुने गए।
  • दिसम्बर 1998 में दिग्विजय सिंह के मंत्री मंडल में राज्य मंत्री मुख्यमंत्री से संबंधित लोक सिकायत निवारण एमपी शासन के रूप में नियुक्त किया। ।
  • जनवरी 2000 को मध्यप्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के अध्यक्ष नियुक्त हुए,और जब छत्तीसगढ़ का स्थापना हुआ तब बघेल राजस्व लोक स्वास्थ्य राहत कार्य के मंत्री बने और 2003 तक सेवा में रहें।
  • 2003 में पाटन निर्वाचन क्षेत्र से छत्तीसगढ़ विधानसभा के सदस्य बने और 2008 तक विपक्ष के उपनेता थे।
  • 2004 में दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से संसदीय चुनाव के लिए उम्मीदवार रहे।
  • 2009 में रायपुर में भी रायपुर लोकसभा संसद चुनाव में उम्मीदवार रहे।
  • 2014 से 19 तक भारत राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बने।
  • 2013 के चुनाव में पाटन विधानसभा सीट में भूपेश बघेल को जीत मिली।
  • 2014-15 में लोक लेखा समिति छत्तीसगढ़ सरकार के सदस्य बने।

भुपेश बघेल व्दारा सभाले गये पद 

1990-94अध्यक्ष, जिला युवा कांग्रेस कमेटी
  1. 1994-95उपाध्यक्ष, मप्र युवा कांग्रेस कमेटी (एमपी)
  2. 1993-2001सदस्य: एमपी विधानसभा अनुमान समितिसदस्य: विधान सभा के उड्डयन विभाग की एमपी सलाहकार समितिसदस्य: एमपी खाद्य और नागरिक आपूर्ति निगमनिदेशक: एमपी हाउसिंग बोर्डसदस्य: एमपी पिछड़ा वर्ग संगठनसदस्य: एमपी सैनिक बोर्ड
  3. 1993-2000सदस्य: एमपी विधान सभा
  4. 2000-2008 और 2013-अब तकसदस्य: छत्तीसगढ़ विधान सभा
  5. 1993-2008सदस्य: एमपी और सीजी विधानसभा क्षेत्र पाटन, जिला-दुर्ग (एमपी)
  6. 2003-2008उप नेता, कांग्रेस विधायक दल, छत्तीसगढ़दिसंबर 2013 - जून 2019अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी
  7. 1996-वर्तमानअभिभावक, छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी समाज
  8. 2018–वर्तमानछत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री

भुपेश बघेल व्दारा चलाएं गए योजनाएं 

  1. नरवा,गरव,घूरवा बारी-इस योजना का उद्देश्य आधुनिक और पुरानी परंपराओं के बिच संतुलन बनाना कृषि अर्थव्यवस्था को पुर्नजीवित करना है। इस योजना में जल संरक्षण घरेलू कचरा से जैविक खाद बनाना पशुपालन स्वयं के लिए उपभोक्ता संरक्षण जिससे अतिरिक्त आय मिल सककेगाा। नरवा-ईसका अर्थ नाला धाराओं से है जिससे जल संरक्षण और कृषकों के लिए सिंचाई का विकास करना है। अब तक 30000 नाला का पहचिन में आएं हैं।गरवा-इसका अर्थ पशुपालन से है,जिसके अन्तर्गत प्रत्येक पंचायत में गाय, बैलों के लिए गोठान बनाया गया है,अबतक 2200 से भी अधिक गोठान का निर्माण हो चुका है।घुरवा-इस योजना में गांव व गोंठान से मिलने वाले गोबर से वर्मी कंपोस्ट खाद या जैविक खाद बनाया जाता है, जिससे अब तक 6 लाख कंपोस्ट खाद का उत्पादन किया जा चुका है, जिससे 6 करोड़ 72 लाख का लाभांश गोठान समिति और स्वयं सहायता समिति के खातों में स्थान्तरण किया गया है।
  2.  बाजार क्लिनिक योजना
    -छत्तीसगढ़ में 44% लोग जंगली इलाकों और शहरो से दुर रहते हैं, जिससे चिकित्सा आदि की व्यवस्था ठीक से नहीं मिल पाती है,इस योजना की सुरूआत 2 अक्टूबर 2019 को हाट बाजार क्लिनिक योजना सूरू हुआ इस योजना में लोगों के दरवाजे तक चिकित्सा पहुंचाई जा रही है,लोगों को सस्ती और अच्छी चिकित्सा दवाई दिया जाता है। मार्च 2021 की रिपोर्ट में अब तक 1 लाख 30 हजार से भी अधिक लोग इस योजना है लाभा प्राप्त कर चुके हैं।
  3. राजीव गांधी किसान न्याय योजना-छत्तीसगढ़ सरकार व्दारा राज़ंय बजट में किसानों के कल्याण के लिए 5700 करोड़ का प्रावधान किया है,जिसके माध्यम से राजीव गांधी के साहदत दिवस के दिन 21 मई को राजीव गांधी किसान न्याय योजना सुरू किया।इस योजना का उद्देश्य फसल उत्पादन को प्रोत्साहित करना और कृषि क्षेत्रों में वृद्धि करना है। इस योजना के तहत प्रदान किये गये 5750 करोड़ रूपया चार किस्त में किसानों को दिए जाएंगे। इस योजना से लगभग 19 लाख किसान लाभान्वित हो रहे हैं,इस योजना के तहत आगामी खरिफ फसल के लिए किसानों को 1500 करोड़ रुपए 21 मई 2021 को दिया गया है।

मुख्यमंत्री भुपेश बघेल व्दारा चलाएं गए अभियान

  1. मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान-छत्तीसगढ़ के महिलाओं और बच्चे उच्चतम मात्रा में कुपोषण और एनीमिया के सिकार है। माहात्मा गांधी के 150 वां जयन्ति के अवसर पर 2 अक्टूबर 2019 को इस अभियान को सुरू किया गया और इस योजना का उद्देश्य अगले 3 साल तक छत्तीसगढ़ को कुपोषण मुक्त बनाना है। 2020 तक लगभग 68 हजार बच्चे ओर महिलाओं को कुपोषण मुक्त किया है।
  2. मलेरिया मुक्त बस्तर-भुपेस बघेल ने 26 जनवरी 2020 को मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान का शुभारंभ किया और आने वाले दिनों में बस्तर को मलेरिया मुक्त करने का संकल्प लिया। इस योजना के पहले चरण में 14 लाख लोगो का परिक्षण किया गया जिसमें से 64646 लोग संक्रमित पाए गए,दुसरा चरण 6 जून को चलाया गया जिसमें 23 लाख से अधिक लोगों का परिक्षण किया गया और पिडीतौ का इलाज प्रक्रिया सुरू किया गया।

विवाद

अक्टूबर 2017 में भूपेश बघेल का नाम अश्लील सीडी विवाद में जोड़ा गया उन्होंने छत्तीसगढ़ के मंत्री के मंत्री राजेश मूणत के आपत्तिजनक फुटेज वाली नकली सीडी बांटने का आरोप का सामना करना पड़ा,सीबीआई ने भुपेश बघेल को पाया और 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। 

भुपेश बघेल के बारे में रोचक तथ्य 
  • 1993 से मुकेश बघेल छत्तीसगढ़ के मानव कुर्मी क्षत्रिय समाज के संरक्षक रहे हैं। 
  • न्यूनतम खर्च के साथ सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन। 
  • उनकी पत्नी मुक्तेश्वरी बघेल प्रसिद्ध हिंदी लेखक नरेंद्र देव वर्मा के बेटी और आध्यात्मिक नेता स्वामी आत्मानंद की भतीजी है।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article